Jamshedpur news.
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ब्रांच, जमशेदपुर की एग्जीक्यूटिव बैठक बुधवार को रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुई. बैठक की शुरुआत आइसीएआइ कानपुर से आये डिप्टी सेक्रेटरी सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने की. बैठक में नयी कार्यकारिणी टीम का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सीए कौशलेंद्र दास को चेयरमैन चुना गया. इसी तरह सीए आनंद अग्रवाल को उप चेयरमैन, सीए ऋषि अरोड़ा को सचिव, सीए मुकुंद केडिया को कोषाध्यक्ष, सीए चेतन अग्रवाल को सीआइसीएएसए चेयरमैन, सीए योगेश शर्मा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया. नव-निर्वाचित टीम का कार्यकाल एक वर्ष (2025-26) रहेगा, जिसका नेतृत्व सीए कौशलेंद्र दास करेंगे. बैठक का समापन सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर गहन चर्चा की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
