रेडियंट झारखंड 2.0 का शुभारंभ, एक ही मंच पर शिक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक की झलक

Radiant Jharkhand 2.0: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी रेडियंट झारखंड 2.0 का भव्य शुभारंभ हुआ. 59 स्टॉलों में शिक्षा, तकनीक, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जहां युवाओं और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला.

Radiant Jharkhand 2.0, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में शुक्रवार को तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, सीएसआईआर–एनएलएम के मार्केटिंग हेड गोपाल कृष्ण, विजुअल मिथ्स के चेयरमैन वनीश गुप्ता और प्रोजेक्ट डायरेक्टर किंजल गांधी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

लगाए गये 59 स्टॉल

इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इसमें कुल 59 स्टॉल लगाए गये थे. इनमें देश के प्रमुख सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSU), अनुसंधान संस्थानों और विकास से जुड़े संगठनों की भागीदारी थी. प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, विज्ञान, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, एमएसएमई, वित्त और बुनियादी ढांचे जैसे अहम क्षेत्रों में हो रहे नए कामों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को एक ही मंच पर मिली.

Also Read: बाबा ग्रुप से जुड़े 45 ठिकानों पर IT रेड, करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जब्त

विद्यार्थियों और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

प्रदर्शनी के पहले ही दिन विद्यार्थियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. छात्रों ने तकनीकी शिक्षा, उच्च अध्ययन, कौशल विकास और करियर विकल्पों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं. यह प्रदर्शनी केवल देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सीखने, समझने और सीधे जुड़ने का अवसर भी देती है. यहां आगंतुक विशेषज्ञों से आमने-सामने बातचीत कर सकते हैं, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं और अपने सवालों के स्पष्ट जवाब पा सकते हैं. रेडियंट झारखंड 2.0 सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि ज्ञान, अवसर और विकास का उत्सव है, जो खासकर उन युवाओं के लिए उपयोगी है, जो अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं.

Also Read: झारखंड की रग-रग में बसते थे बापू: 12 बार की यात्रा, अंग्रेजों की नींव हिलाने वाला था 1917 का दौरा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >