Jamshedpur news. रेलवे इंप्लाइ वेलफेयर एसोसिएशन में एकजुटता का लिया गया संकल्प

रेलवे इंप्लाइ वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कैरेज कॉलोनी में बैठक आयोजित

Jamshedpur news.

सभी रेलकर्मी एकजुट रहें, वर्तमान समय मे एकजुटता में ही ताकत है. उक्त बातें दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के टाटानगर ब्रांच 1 के सचिव संजय सिंह ने रेलवे इंप्लाइ वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कैरेज कॉलोनी में आयोजित एक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि यूनियन तभी शक्तिशाली होगी, जब हम मिलकर एक रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता रेलवे इंप्लाइ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रेलकर्मी को अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी और समर्पण रखना चाहिए. हर दिन लाखों लोग अपनी जिंदगी को दांव पर रख कर लम्बी दूरी की यात्रा करते हैं, उन्हें रेलकर्मी पर पूरा भरोसा है. यात्रियों का भरोसा बनी रहे यही हमारा प्रयास होना चाहिए. बैठक मे कर्मचारियों ने कार्यक्षेत्र मे आ रही अनेक समस्या की ओर सभी का ध्यानाकर्षण कराया, और समाधान की मांग की. कार्यक्रम मे मौजूद ब्रांच 2 के सहायक सचिव एमपी गुप्ता ने कर्मचारियों की समस्या के समाधान की दिशा मे सकारात्मक कार्यवाही करने का भरोसा दिया. कार्यक्रम मे तुलसी कुमार, एसपी विश्वास, नागेंद्र प्रसाद, एके शाही, सकल देव, जीएन बेहरा, रणधीर मोदी, अनिल महतो, जुनुल करकेट्टा, धर्मवीर, पिंटू गोप, विजय कुमार, राज कुमार, आरएल सिंह, विजय दास, रवि रंजन, जयनेन्द्र राज, विजय कुमार सहित काफी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >