जमशेदपुर. शहर के युवा तीरंदाज दिव्यांशु सिंह चंद्रवंशी (17 वर्ष) ने पुरी (ओडिशा) में आयोजित एनटीपीसी रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. बर्मामाइंस स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में कोच रोहित कुमार शर्मा से ट्रेनिंग हासिल करने वाले दिव्यांशु ने कंपाउंड वर्ग के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के हर्ष को मात दी. दिव्यांशु ने फाइनल में कुल 150 अंक में से 146 अंक अर्जित किए. वहीं, हर्ष को 144 अंक मिला. दिव्यांशु को इनाम स्वरूप दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला. 17 वर्षीय दिव्यांशु ने एलमिनेटर मुकाबले में राजस्थान व हरियाणा के तीरंदाज को मात देकर अंतिम चार में पहुंचे थे. सेमीफाइनल में झारखंड के राज को हराकर दिव्यांशु ने फाइनल में प्रवेश पाया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
