Jamshedpur news. कदमा कन्वेंशन सेंटर की खामियां दूर करने के लिए जुडको ने तैयार किया प्रस्ताव

नवनिर्मित भवन के ऊपरी तल्ले से पानी रिसने, दीवार से टाइल्स टूट कर गिरने, लिफ्ट, एसी सहित कई जगहों पर तकनीकी खामियां अब तक कायम

Jamshedpur news.

कदमा में बने मल्टीस्टोरीज कन्वेंशन सेंटर को लेकर जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) ने नया प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा है. गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों पर सहित कई तकनीकी खामियों उजागर होने पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) से कन्वेंशन सेंटर हेंडओवर लेने से इनकार कर दिया है. हालांकि नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पिछले साल ही कर दिया गया है, लेकिन नवनिर्मित भवन के ऊपरी तल्ले से पानी रिसने, दीवार से टाइल्स टूट कर गिरने, लिफ्ट, एसी सहित कई जगहों पर तकनीकी खामियां अब तक कायम है, जिसे दूर करने के लिए जुडको ने नया प्रस्ताव तैयार किया है. विभाग से स्वीकृति मिलना अभी बाकी है.

जुस्को से सोनारी पार्क, डीएम लाइब्रेरी में बिजली कनेक्शन देने की मांग

जमशेदपुर अक्षेस ने सोनारी में बने पार्क और साकची में डीएम लाइब्रेरी में बिजली कनेक्शन देने के लिए जुस्को को पत्र दिया है. सोनारी में पार्क और साकची में डीएम लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गया है, लेकिन बिजली कनेक्शन अभी तक नहीं मिला है. बिजली कनेक्शन मिलने के बाद डीएम लाइब्रेरी में बने कॉमर्शियल भवनों की बंदोबस्ती के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >