जमशेदपुर. झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन (जेबीए) की ओर से केपीएस कदमा में गुरुवार से झारखंड के अंडर-23 खिलाड़ियों (बालक-बालिका) का दस दिवसीय ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत हुई. इस कैंप का उद्घाटन केरल पब्लिक स्कूल के निदेशक शरत चंद्रन ने किया. 15 मार्च तक चलने वाली इस कैंप में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह ट्रेनिंग दे रहे हैं. शिविर में कुल 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 20 महिला व 20 पुरुष खिलाड़ी शामिल है. शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन 19-22 फरवरी तक बोकारो में आयोजित अंडर-23 झारखंड स्टेट बास्केटबॉल टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. इस ट्रेनिंग कैंप के बाद झारखंड की अंडर-23 बास्केटबॉल टीम चुनी जायेगी. जो, 18-24 मार्च तक गुवाहाटी में होने वाली झारखंड अंडर-23 राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. कैंप के दौरान आरिफ आफताब, शहबान-उल-हक, निजाम, सुप्रिया, अजहर, अमित, अंजलि, जलाल शेख व अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
