jfc match timming : जेएफसी व ओडिशा के बीच होने वाले मैच का समय बदला

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच 21 मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले आइएसएल मुकाबले के समय में परिवर्तन किया गया है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच 21 मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले आइएसएल मुकाबले के समय में परिवर्तन किया गया है. यह मैच रात साढ़े आठ बजे से खेला जायेगा. पहले यह मैच साढ़े पांच बजे से खेला जाना था. 17 मई को ईस्ट बंगाल व मोहन बागान के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा. इसके बाद से चैंपियनशिप की रेस काफी रोमांचक हो गयी है. इसको देखते हुए आयोजकों ने जेएफसी-ओडिशा के मैच के टाइमिंग में बदलाव किया है. जमशेदपुर की टीम 12 मैच में 21 अंक के साथ छठे स्थान में है. जेएफसी की टीम चैंपियनशिप जीतने के रेस में भी बनी हुई है. जमशेदपुर को खिताब जीतने के लिए दूसरे टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा. खिताब जीतने के लिए जेएफसी को अपने अंतिम मैच में ओडिशा को हराना होगा. वहीं, ईस्ट बंगाल व मोहन बागान के हार की भी दुआ करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >