jamshedpur u-19 womens team: जमशेदपुर अंडर-19 महिला टीम रजिस्ट्रेशन कल

जमशेदपुर अंडर-19 महिला टीम के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शनिवार को होगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर के अंडर-19 महिला खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शनिवार आठ मार्च को कीनन स्टेडियम स्थित जेएससीए ऑफिस में होगा. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुबह दस बजे लेकर शाम चार बजे तक चलेगी. रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों के पास डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, ओरिजनल मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट व आधार कार्ड हिस्ट्री का होना अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन के बाद जमशेदपुर की टीम का ट्रायल होगा. इसके बाद अंतिम टीम की घोषणा की जायेगी. जो, आगामी जेएससीए अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >