जमशेदपुर. जमशेदपुर सीनियर क्रिकेट टीम के सेलेक्शन ट्रायल के लिए जेएससीए ने 32 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है. ट्रायल के लिए आमंत्रित किये गये खिलाड़ियों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन छह मार्च को सुबह दस बजे से कीनन स्टेडियम में स्थित जेएससीए ऑफिस में होगा. ट्रायल के लिए आमंत्रित किये गये खिलाड़ियों को डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ओरिजनल एड्रेस प्रूफ पीवीसी आधार कार्ड, वोटर आइडी या पासपोर्ट लाने का निर्देश दिया गया है. ट्रायल के लिए विराट सिंह, सौरभ चंदा, अर्णव सिन्हा, सुशोभित चौबे, विशाल प्रसाद, चंदन मुखी, कुमार सूरज, भरत जी सिंह, विवेक कुमार, विजय कुमार मिश्रा, अभिषेक वर्मा, अरमदीप सिंह, जयदेव राजवंश, उज्ज्वल पाल, शुभम कुमार, कृष्णा कुमार, नरेंद्र देव, शरणदीप सिंह भाटिया, प्रभूजी मिश्रा, सुप्रियो चक्रवर्ती, प्रतीक भगत, समीर, ऋषि कुमार कारकी, हसन रजा, अजय सोनू टी, विशाल गोराई, निशिकांत कुमार, मनीषी, जुनैद अशरफ, अर्णव प्रसाद, शिवम कुमार, आयुष यादव को बुलाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
