Jamshedpur News : जुगसलाई : बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पुलिसकर्मी से हाथापाई में युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रंग गेट के पास बुधवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी.

Jamshedpur News :

जुगसलाई थाना क्षेत्र के रंग गेट के पास बुधवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना की पुलिस और पीसीआर वैन मौके पर पहुंची. पुलिस जब दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले जाने लगी, तभी एक पक्ष के युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गये. हंगामे के दौरान गोलपहाड़ी निवासी विकास यादव ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी की वर्दी फाड़ दी और हाथापाई करने लगा. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को काबू में कर थाना ले गयी.

थाना पहुंचने के बाद युवक की पिटाई भी की गयी. पुलिस ने विकास यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >