Jamshedpur News : ससुर की हत्या के आरोपी दामाद को पुलिस ने ऐसे दबोचा

Jamshedpur News : कपाली के इस्लामनगर बाबा कुंडी निवासी मो. सलीम की हत्या का आरोपी दामाद लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के सुंदरु निवासी फैयाज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Jamshedpur News :

कपाली के इस्लामनगर बाबा कुंडी निवासी मो. सलीम की हत्या का आरोपी दामाद लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के सुंदरु निवासी फैयाज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. कपाली ओपी में केस का उद्भेदन करते हुए एसडीपीओ चांडिल अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि मो. सलीम की हत्या करने के बाद फैयाज अंसारी कोलकाता भाग गया था. मंगलवार की रात वह वापस कपाली अलबेला गार्डन पहुंचा. गुप्त सूचना के आधार पर मो. फैयाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि लोहरदगा निवासी मो. फैयाज अंसारी उर्फ दानिश पूर्व से शादीसुदा था. उसने खुद को अविवाहित बताकर मृतक मो. सलीम की बेटी से शादी दो माह पूर्व की थी. लेकिन जब सलीम को उसके शादीसुदा होने की जानकारी हुई तो उसने रिश्ता तोड़ दिया और बेटी की शादी दूसरे युवक से तय कर दी. इसी आक्रोश में मो. फैयाज ने सोमवार की रात मो. सलीम पर गैंता से हमला कर हत्या कर दी. इस मामले में गैंता बरामद किया गया है. छापामारी टीम में चांडिल इंस्पेक्टर अजय कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, एसआई कौशल कुमार, असलम कुमार, हीरालाल मुंडू शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >