Jamshedpur News : साकची मछली बाजार के दुकानदारों को हटाया नहीं जायेगा, जेएनएसी बनाकर देगी दुकानें

Jamshedpur News : साकची मछली बाजार के किसी भी दुकानदार को हटाया नहीं जायेगा. भविष्य में सभी दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से दुकान बनाकर आवंटित की जायेगी.

Jamshedpur News :

साकची मछली बाजार के किसी भी दुकानदार को हटाया नहीं जायेगा. भविष्य में सभी दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से दुकान बनाकर आवंटित की जायेगी. यह आश्वासन जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) के उप नगर आयुक्त ने एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को दिया.

फिलहाल, सिटी मैनेजर जय गुड़िया ने सभी दुकानदारों से अस्थायी रूप से दुकान लगाने और सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा है.

डॉ. पांडेय ने बताया कि लगभग 45 वर्षों से राजेंद्र साव और गुलाम अरबी सहित अन्य लोग साकची मछली बाजार में मछली बिक्री कर रहे हैं. हाल ही में जेएनएसी कर्मियों द्वारा एक दुकानदार को दुकान आवंटन की सूचना दी गयी थी, जिससे दुकानदारों में भ्रम और भय का माहौल बन गया था.

इस संबंध में नगर उप आयुक्त कृष्ण कुमार और सिटी मैनेजर जय गुड़िया से वार्ता के बाद स्पष्ट किया गया कि बाजार के किसी भी दुकानदार को नहीं हटाया जायेगा. भविष्य में सभी को पक्की और सुव्यवस्थित दुकानें बनाकर आवंटित की जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >