Jamshedpur News : मानगो में कोलकाता के युवक से मारपीट, थाना में शिकायत

कोलकाता कोईखल्ली निवासी मो. अनस के साथ मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-17 में बुधवार की तड़के कुछ युवकों ने मारपीट की.

Jamshedpur News :

कोलकाता कोईखल्ली निवासी मो. अनस के साथ मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-17 में बुधवार की तड़के कुछ युवकों ने मारपीट की. इस संबंध में मो. अनस ने मानगो थाना में लिखित शिकायत की है. दर्ज शिकायत में मो. अनस ने बताया कि वह जवाहरनगर रोड नंबर-17 में अपने बड़े पापा के घर आया था.

दोस्त अयान अंसारी कार से सेहरी का खाना खिलाने अपने घर ले जा रहा था. रास्ते में रहमत सईद खान उर्फ हन्ने के दोनों बेटे अराफ खान, अमन खान के साथ साद खान और अजबर खान ने रोककर मारपीट की. इस दौरान अराफ खान ने कमर से रिवॉल्वर निकालकर बट से आंख के उपर मारा. इस दौरान उनलोगों ने मोबाइल और जेब से चार हजार रुपये भी निकाल लिये और जान से मारने की धमकी भी दी. हल्ला करने पर बस्ती के लोग जुट गये, जिसके बाद सभी फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >