Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद में बांटे जा रहे डस्टबिन, लोगों से की जा रही यह अपील

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद ने ठोस अवशिष्ट प्रबंधन को सुधारने के लिए अभियान शुरू किया है. इसके तहत सभी होल्डिंगधारियों को नीला और हरा डस्टबिन वितरित किया जा रहा है, ताकि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जा सके.

लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने की अपील

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद ने ठोस अवशिष्ट प्रबंधन को सुधारने के लिए अभियान शुरू किया है. इसके तहत सभी होल्डिंगधारियों को नीला और हरा डस्टबिन वितरित किया जा रहा है, ताकि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जा सके. नागरिकों को इसके लिए भी जागरूक किया जा रहा है कि वे कूड़े का स्रोत पृथक्करण करें और उसे निर्धारित गाड़ी में डालें.

गीला कूड़ा हरे डस्टबिन में, सूखा कूड़ा नीले डस्टबिन में डालने की अपील की गयी है. कूड़े को मिलाकर फेंकना या जलाना दंडनीय अपराध है. नगर परिषद ने किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 18008899518 पर संपर्क करने की सलाह दी है. यह कदम ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >