Jamshedpur News : त्योहार पर मिलावट की आशंका, दुकानों से लिये गये फूड सैंपल

Jamshedpur News : होली से पहले खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने मिलावट की आशंका को देखते हुए जुबिली पार्क गेट के आसपास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन से गुरुवार को जांच के लिए नमूना संग्रह किया गया.

जुबिली पार्क गेट के आसपास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन में चला अभियान

रांची लैब भेजे गये नमूने

Jamshedpur News :

होली से पहले खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने मिलावट की आशंका को देखते हुए जुबिली पार्क गेट के आसपास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन से गुरुवार को जांच के लिए नमूना संग्रह किया गया. अब गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम रांची भेजा जायेगा. डीसी अनन्य मित्तल ने आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने अभियान चलाया.

इन दुकानों से लिया जांच सैंपल

राजधानी चार्ट, वीरेंद्र धामी ठेला, आनंद डोसा, गोपाल डोसा, रौनक एग रोल, राजू डोसा, राज एग रोल, राहुल डोसा, परमेश चाइनीज फास्ट फूड से तैयार फूड सामग्री चाट, पापड़ी चाट, डोसा, सेजवाइन हॉट चटनी, चिली सॉस, उपमा, चिकन चिली, सांभर और रोल मसाला का नमूना संग्रह किया गया.

पोर्टेबल वाटर का उपयोग करने का आदेश

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को अपने वेंडिंग मशीन की उचित साफ-सफाई रखने और पोर्टेबल वाटर का उपयोग करने का निर्देश दिया. जो भी स्ट्रीट फूड वेंडर्स किसी कारणवश अपना लाइसेंस अभी तक नहीं बना पाये हैं या लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है. उन्हें खाद्य सुरक्षा कार्यालय, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, सिविल सर्जन कार्यालय कैंपस, खासमहल में आवेदन देने को कहा गया.

तले-भुने हुए गर्म खाद्य पदार्थ प्रिंटेड पेपर एवं प्लास्टिक में नहीं दें

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्ट्रीट वेंटर्स को तले-भुने हुए गर्म खाद्य पदार्थ जैसे समोसे, पकोड़े, जलेबी, कचोरी, बड़ा, धुस्का आदि को अखबार या प्रिंटेड पेपर एवं प्लास्टिक में नहीं देने को आदेश दिया है. साथ ही मिठाइयां, गोभी मंचूरियन, चिकन मंचूरियन आदि खाद्य पदार्थ को एफएसएसएआई द्वारा अधिकृत प्राकृतिक एवं कृत्रिम रंगों का उपयोग तय मानक 100 पीपीएम के अनुरूप ही करेंगे. होली पर्व को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >