जमशेदपुर से रेल यात्रा करने वाले ध्यान दें, इन बातों का नहीं रखा ध्यान, तो होगी मुश्किल

Indian Railways: अगर आपने जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से यात्रा की योजना बनाई है, तो इस खबर को पढ़ लें. सावधानी बरतें. नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं.

Indian Railways|Jamshedpur News| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमशेदपुर यात्रा के दौरान रेल यात्रियों को कई बातों का ध्यान रखना होगा. प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इसलिए कई तरह की व्यवस्था को भी 15 सितंबर के लिए बदल दिया गया है.

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेनों का रुकना बंद, बढ़ी सुरक्षा

पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. एसपीजी ने भी सुरक्षा को लेकर सुझाव दिये हैं. यात्रियों के सामान की चेकिंग शुरू हो गयी है. प्लेटफॉर्म नंबर-1, 2 और 3 पर कोई ट्रेन नहीं रुक रही. सभी ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर-4 और 5 से रवाना किया जा रहा है. इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेनें आ भी रहीं हैं. यात्रियों की आवाजाही के रास्ते को भी बदल दिया गया है.

टाटानगर स्टेशन पर हुए हैं ये बदलाव

  • मेन गेट की ओर जाने पर 4 घंटे तक रहेगी पाबंदी.
  • 15 को स्टेशन के पुराने द्वार के मुख्य गेट को आम लोगों के लिए बंद रखा जायेगा.
  • पुरानी पार्किंग को बंद रखा जायेगा. स्टेशन के बाहर वाले एरिया में तैयार नयी पार्किंग में लोग गाड़ी खड़ी कर सकते हैं.
  • 15 सितंबर की सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक मेन गेट की ओर से आने जाने पर पाबंदी रहेगी.
  • 14 और 15 सितंबर को बर्मामाइंस के सेकेंड इंट्री गेट से ही यात्रियों को आने जाने की सलाह दी गयी है. वहां से लोग प्लेटफॉर्म नंबर दो से लेकर पांच तक आवागमन कर सकते हैं.
  • 14 और 15 सितंबर को एक्जिट गेट की ओर से आरएमएस और जीआरपी के पास बनायी गयी सीढ़ियों से लोग स्टेशन पर आवागमन करेंगे.
  • 15 को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पीएम मोदी के जाने तक इंट्री नहीं मिलेगी.
  • पीएम मोदी के दौरे के दौरान दुकानों की सघन चेकिंग होगी.
  • स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गयी है. यात्रियों को गहन चेकिंग के बाद ही इंट्री मिल रही है.
  • 14 व 15 सितंबर को लोगों को सलाह दी गयी है कि यात्री बर्मामाइंस के सेकेंड इंट्री गेट से ही स्टेशन में प्रवेश करें.

Also Read

प्रधानमंत्री की झारखंड यात्रा से पहले जारी हुआ रेड अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश

VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले जमशेदपुर में ड्राई रन, ऐसा होगा कार्यक्रम

जमशेदपुर से टाटा-पटना समेत 6 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, 20 हजार लोगों का कराएंगे गृह प्रवेश

जमशेदपुर में वर्षों से जमे कूड़े और नालियों की हुई सफाई, स्टेशन के रीडेवलपमेंट को मिली गति

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >