Jamshedpur news. बैंक ऑफ बड़ौदा जमशेदपुर आंचलिक क्षेत्र के 67वीं शाखा का उद्घाटन

बलियापुर शाखा में शशांक गुप्ता को शाखा प्रबंधक के रूप में नियुक्त

Jamshedpur news.

बैंक ऑफ बड़ौदा जमशेदपुर क्षेत्र की 67वीं बलियापुर शाखा का उद्घाटन बलियापुर प्रभाष चंद्र दास व सीओ प्रवीण कुमार सिंह द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से किया गया. स्थानीय ग्राहकों को इस शाखा से हर प्रकार की सुविधाएं एवं सेवाएं प्रदान की जायेंगी. बलियापुर की शाखा बैंक ऑफ बड़ौदा धनबाद जिला की 11वीं शाखा है. बैंक ऑफ बड़ौदा की बलियापुर शाखा में शशांक गुप्ता को शाखा प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है. उद्घाटन के दौरान जमशेदपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख मनीष प्रकाश सिन्हा अन्य स्टाफ, सदस्य एवं ग्राहक उपस्थित रहे. अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक एक ऐसा प्रतिष्ठान है, जहां जन साधारण एवं विशिष्ट ग्राहक दोनों ही बैंक से समान रूप से जुड़े होते हैं. ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार बैंक की प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >