प्रेमी ने धोखा दिया, तो जमशेदपुर में हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गयी रांची की युवती

High Voltage Drama: रांची की एक युवती को प्रेमी ने धोखा दिया, तो जमशेदपुर के सोनारी में हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गयी. हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. 2 घंटे तक मरीन ड्राइव जाम हो गया. पुलिस और आम लोग युवती को मनाने में जुटे रहे. युवती मानने के लिए तैयार नहीं थी.

High Voltage Drama| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित एक मॉल के पास मंगलवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गयी, जब एक लड़की बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गयी. घटना करीब 3 बजे की है. लड़की बार-बार अपने प्रेमी को बुलाने की बात कह रही थी. इस दौरान करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. इस नजारे देखने के लिए जुटी भीड़ की वजह से मरीन ड्राइव में वाहनों का जाम लग गया.

2 युवकों ने समझाकर लड़की को 2 घंटे बाद उतारा

पुलिस और आम लोगों ने युवती को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लड़की नहीं मानी. करीब 2 घंटे तक यह नजारा बना रहा. अंतत: करीब पौने 5 बजे 2 स्थानीय युवक सोनू कुमार और रौशन कुमार बिजली टावर पर चढ़े. उन लोगों ने समझा-बुझाकर युवती को नीचे उतारा.

हाई टेंशन बिजली टावर पर बैठी युवती.

जैसे ही युवती नीचे उतरी, पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया

युवती के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. उसे घटनास्थल से अस्पताल ले गयी. युवती का नाम पूजा प्रजापति है. वह रांची के जोजोहातू की रहने वाली है. उसका राहुल नामक युवक से प्रेम था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

युवती के माता-पिता और प्रेमी का पता लगाने में जुटी पुलिस

मंगलवार को वह रांची से जमशेदपुर प्रेमी से मिलने पहुंची थी. प्रेमी ने मिलने से इंकार कर दिया. इसके बाद युवती ने यह कदम उठाया. पुलिस युवती के घरवालों से संपर्क कर रही है. प्रेमी का भी पता लगाने में पुलिस जुटी है.

इसे भी पढ़ें

सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन रेड हंट चलाकर 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार

Kal Ka Mausam: 27 अगस्त को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, इन 9 जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट

हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए चाकुलिया में लांच होगा अबुआ हाथी ऐप

झारखंड विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष ने किया हंगामा, भाजपा ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >