जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बैठक शनिवार को बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव एम भास्कर राव ने की. बैठक में 2024-25 वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. इसको सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया. बैठक में हरेराम सिंह को संघ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. बैठक में जिला के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. वहीं, जिला संघ द्वारा मार्च में इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत की जायेगी. इस अवसर पर मास्टर एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पी शशिधरण और दिलदार सिंह को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सुनील तिवारी, गंगा बलि राय, विधान मरांडी, अरशद अली, शकील अहमद, जे अरुण मूर्ति,अमरीक सिंह, हरे राम, सुप्रभा पंडा, सीमा झा, कविता स्वाइं ,धनरंजन शर्मा, विभाष शुक्ला, महेश वर्मा, आंतों संतरा, खेमराज साहू, दीपक कुमार मौजूद थे. जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव आरके मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
East singhbhum volleyball association agm : हरेराम सिंह बने जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष

East singhbhum volleyball association agm : हरेराम सिंह बने जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष
Copied link
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बैठक शनिवार को बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में संपन्न हुई.