Jamshedpur news. सेवा ही लक्ष्य संस्था ने जनसमस्याओं को अविलंब दूर करने की मांग की

संस्था का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा

Jamshedpur news.

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को सेवा ही लक्ष्य संस्था की ओर से मानिक मलिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद के पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है कि जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल के समीप पानी टंकी जर्जर है. यह स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. इससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका रहती है, इसलिए विभाग से मांग है कि पानी टंकी जल्द से जल्द मरम्मत की जाये. वहीं क्षेत्र में जगह-जगह पर कचरा का अंबार लगा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. क्षेत्र में कई चापाकल खराब हैं, उनको अविलंब मरम्मत किया जाये. जुगसलाई काली मंदिर से प्रदीप मिश्रा चौक तक पाइपलाइन बिछा होने के बावजूद अभी भी कई घरों में सप्लाई पानी नहीं पहुंचा है. अविलंब सप्लाई पानी देने सुनिश्चित किया जाये. वहीं नया बाजार व पटना मोहल्ले के इमामबाड़ा के पास खराब हाइमास्ट लाइट को भी अविलंब दुरुस्त किया जाये. प्रतिनिधिमंडल में दिनेश जायसवाल, नीरज, मोनू तिवारी, विक्की सोनकर, प्रतीक शराफ, निक्कू सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, गौरव घोष, राकेश दास, रौनक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >