रोहित की हत्या करने आया था भाकुड़, फायरिंग में इरशाद को लगी थी गोली, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Crime News: जमशेदपुर के जुगसलाई में रोहित की हत्या करने के लिए आये भाकुड़ ने फायरिंग की, तो लोगी इरशाद को लगी थी. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार देर रात आपसी विवाद में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, मो अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा शामिल हैं. पुलिस ने पूजा के पास से एक 7.65 एमएम की पिस्टल और 4 गोली बरामद की है. इस कांड का मुख्य आरोपी खुर्शीद उर्फ भाकुड़, निजाम और मुर्शीद अब भी फरार है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी. गिरफ्तार आरोपियों में जाहिद हुसैन उर्फ विक्की का पुराना आपराधिक इतिहास है. मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने हथियार के अलावा 5 मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

रोहित पर भाकुड़ ने की थी फायरिंग

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि भाकुड़ और रोहित के बीच नशे का कारोबार को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. कुछ दिन पूर्व रोहित ने भाकुड़ के घर के पास जाकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ भी किया था. जब भाकुड़ को इसके बारे में जानकारी मिली तो भाकुड़ अपने दोस्तों के साथ गरीब नवाज कॉलोनी के पास गया, जहां रोहित को देख कर उन लोगों ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी. फिर रोहित जान बचाने को लेकर इरशाद के घर की ओर भागा. जैसे ही इरशाद ने दरवाजा खोला भाकुड़ ने गाली चला दी, जो इरशाद के गर्दन को छूकर निकल गयी. उसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि 12 राउंड फायरिंग की बात संभवत: गलत है. क्यों कि पुलिस को मौके से मात्र दो खोखा ही मिला था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

निखत उर्फ पूजा के घर से मिला हथियार

पुलिस ने बताया कि निखत परवीन उर्फ पूजा, भाकुड़ व निजाम की कॉमन दोस्त है. वह भी उन लोगों के साथ ही रहती है. फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद भाकुड़ और निजाम दोनों पूजा के घर पर गये. पूजा को हथियार रखने के लिए देकर सभी फरार हो गये. विक्की की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे हथियार के बारे में जानकारी ली. विक्की ने पुलिस को बताया कि भाकुड़ ने हथियार पूजा को रखने के लिए दिया है. फिर पुलिस टीम बनाकर पूजा के घर गयी. उसके घर से हथियार बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि समीर कालिंदी और पूजा दोनों भाई-बहन हैं.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर का अनोखा चोर! पेट्रोल चेक करने के बाद ही करता था बाईक की चोरी

देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

खूंटी में 5 आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 गिरफ्तार, डीजीपी ने कही ये बात, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >