Aiff elite youth football league : जेएफसी यूथ टीम ने सेल को 6-0 से हराया

जेएफसी अंडर-18 टीम नेएआइएफएफ एलीट फुटबॉल लीग के एक मैच में सेल फुटबॉल एकेडमी को 6-0 से पराजित किया.

जमशेदपुर. जेएफसी अंडर-18 टीम ने बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में खेले गये एआइएफएफ एलीट फुटबॉल लीग के एक मैच में सेल फुटबॉल एकेडमी को 6-0 से पराजित किया. जीत के साथ जेएफसी को तीन अंक मिले. जेएफसी की जीत के हीरो लॉम्संगज़ुआला रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. लॉम्संगज़ुआला ने दो, रेयान, कृष्णा टुडू, मार्स और सत्यजीत दास ने एक-एक गोल किया. जेएफसी यूथ टीम का अगला मैच 31 जनवरी को जमशेदपुर में इंटर काशी से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >