Jamshedpur News : लोकसभा में उठायेंगे कैरव गांधी का मामला : विद्युत वरण

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 14 दिन बाद भी युवा व्यवसायी कैरव गांधी का कोई सुराग नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है.

Jamshedpur News :

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 14 दिन बाद भी युवा व्यवसायी कैरव गांधी का कोई सुराग नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है. 28 जनवरी से लोकसभा का सत्र शुरू हो रहा है. झारखंड के सभी सांसदों के साथ मिलकर लोकसभा में जमशेदपुर के युवा अपहृत व्यवसायी कैरव गांधी का मामला उठायेंगे, ताकि पूरा देश देखे कि किस तरह झारखंड में कानून व्यवस्था सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

इस मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे. झारखंड की लचर विधि-व्यवस्था का मामला उनके सामने भी रखेंगे. इस मामले में कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है, ताकि अपराधियों को कड़ा संदेश मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >