Jsca a division league match : एल टाउन की टीम 143 रनों सी जीती, हिमांशु प्लेयर ऑफ द मैच

जमशेदपुर. एल टाउन की टीम ने कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 143 रन से हराया.

जमशेदपुर. एल टाउन की टीम ने कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 143 रन से हराया. जीत दर्ज करने वाली एल टाउन की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. वहीं, रुरल ब्लू की टीम नौ मैचों में मात्र एक जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट पर 308 रन बनाए. हिमांशु यादव ने 86 व आयुष कुमार ने 78 रनों की पारी खेली. चीरंजीत प्रधान ने दो विकेट लिये. जवाब में रुरल ब्लू की टीम 30.4 ओवर में दस विकेट पर 165 रन ही बना सकी. चीरंजीत प्रधान ने सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली. एल टाउन की ओर से हैप्पी पनेसर ने चार विकेट लिये. हिमांशु कुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >