Aiff sub junior league jfc under 14 team win : जेएफसी अंडर-14 टीम की शानदार जीत, यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब हारा

. जमशेदपुर अंडर-14 टीम और यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब के बीच गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग का एक रोमांचक मैच खेला गया.

जमशेदपुर. जमशेदपुर अंडर-14 टीम और यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब के बीच गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग का एक रोमांचक मैच खेला गया. इसमें जेएफसी की टीम ने यूनाइडेड स्पोर्ट्स क्लब को 4-2 से हराया. इस जीत के हीरो जेएफसी के स्ट्राइकर कार्तिक मरांडी रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस जीत के साथ जमशेदपुर की टीम ग्रुप जी अंक तालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है. जेएफसी ने अपने चार मैचों में लगातार चार जीत दर्ज की है. वहीं, यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब ने अभी तक खेले अपने दो मैचों में एक में हार व एक मैच ड्रॉ किया है. जेएफसी की ओर से शुभम बेहरा (5वें मिनट), कार्तिक मरांडी (38वें मिनट), करण महाली (48वें मिनट) व एम कार्तिकेयन (56वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब के परिचय राजवंशी (45वें मिनट) और इमैनुअल मार्डी (61वें मिनट) ने एक-एक गोल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >