जमशेदपुर.
गैस की कमी को देखते हुए टाटा स्टील वायर डिवीजन (पुराना नाम आइएसडब्ल्यूपी) की कैंटीन के नियमित मेन्यू में अस्थायी बदलाव किया गया है. नया आदेश 13 मार्च से प्रभावी होगा. कंपनी द्वारा जारी आंतरिक सूचना के अनुसार, जब तक गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक कैंटीन में केवल वही खाद्य पदार्थ तैयार होंगे, जिनमें कम समय और न्यूनतम गैस की आवश्यकता होती है. जैसे ही गैस आपूर्ति की स्थिति सुधरेगी, पुराना मेन्यू पुनः लागू कर दिया जायेगा. नये मेन्यू के अनुसार, सुबह और शाम के नाश्ते में उपमा, पोहा और ब्रेड-जैम जैसे हल्के विकल्प दिये जायेंगे. दोपहर व रात के भोजन में वेज बिरयानी, वेज पुलाव और खिचड़ी जैसे व्यंजन शामिल किये गये हैं, जो रायता के साथ परोसे जायेंगे. पहले ए व बी शिफ्ट की ड्यूटी में आनेवालों को कैंटीन में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, सलाद व अन्य आइटम सर्व किये जाते थे. नाइट शिफ्ट में पूर्व की तरह ही अब भी स्नैक्स के तौर पर बिस्किट का पैकेट ही दिया जायेगा.नया मेन्यू
सोमवार व शुक्रवार : उपमा, पोहा और वेज बिरयानी-रायता
मंगलवार, गुरुवार व रविवार : ब्रेड-जैम, पोहा और वेज पुलाव-रायताबुधवार व शनिवार : उपमा और खिचड़ी
