Jsca a dvision league rural blues win: भरत जी सिंह का शतक, लोयोला ब्लूज की शानदार जीत

को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 166 रन से मात दी.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 166 रन से मात दी. लोयोला ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में छह विकेट पर 299 रन बनाए. भरत जी सिंह ने 152 रनों की शानदार पारी खेली. इसमें 20 चौके व 1 छक्का शामिल है. विशेष दत्ता ने 56 रनों का योगदान दिया. जवाब में डायमंड सीसी की टीम 27.4 ओवर में 133 रन पर सिमट गयी. अजित द्विवेदी ने 36 रनों का योगदान दिया. लोयोला ब्लूज के रोशन कुमार ने पांच विकेट लिये. भरत जी सिंह को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >