Jamshedpur news. टाटा स्टील के 19 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गयी विदाई

कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी

Jamshedpur news.

टाटा स्टील के सेवानिवृत्त 19 कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. इस दौरान सारे कर्मचारी भावुक नजर आये. मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी को आगे ले जाने के लिए काफी मेहनत की है. अपना योगदान दिया है. यूनियन को और मजबूत बनाने को कहा गया है. इस विदाई समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, संजय सिंह, शहनवाज आलम, राजीव चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >