जमशेदपुर : संवेदनशील बूथों की होगी वेब फोरकास्टिंग व वीडियोग्राफी
जमशेदपुर : निर्वाचन विभाग ने आगामी लोकसभा चुनाव में अतिसंवेदनशील अौर संवेदनशील बूथों पर वेब फोरकास्टिंग अौर वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है. इसको लेकर बुधवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार ने बैठक कर जिले के सभी बीडीओ व सीओ को अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर सूची के साथ रिपोर्ट […]
जमशेदपुर : निर्वाचन विभाग ने आगामी लोकसभा चुनाव में अतिसंवेदनशील अौर संवेदनशील बूथों पर वेब फोरकास्टिंग अौर वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है. इसको लेकर बुधवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार ने बैठक कर जिले के सभी बीडीओ व सीओ को अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर सूची के साथ रिपोर्ट देने का आदेश दिया.
आपके शहर में
साथ ही उपायुक्त ने जिन बूथों पर गड़बड़ी होने की आंशका हो अथवा वहां मतदाता पर किसी पार्टी, व्यक्ति या अन्य किसी द्वारा दबाव दिया जाता हो वैसे स्थान व लोगों को भी चिह्नित करने का निर्देश दिया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी 1885 बूथों पर मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधा उपलब्ध है या नहीं उसका भी भौतिक स्त्यापन करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए