जमशेदपुर : फर्जी फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ चलेगा अभियान, टीमें हुई गठित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 5:31 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर में फर्जी फिजियोथेरेपिस्टों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसको लेकर जल्द ही अभियान चलाया जायेगा. पिछले दिनों बिष्टुपुर में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी (आइएपी) जमशेदपुर शाखा की बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में स्टेट से डॉ अजीत कुमार व उनकी टीम शामिल थी. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर में फर्जी फिजियोथेरेपिस्टों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसको लेकर जल्द ही अभियान चलाया जायेगा. पिछले दिनों बिष्टुपुर में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी (आइएपी) जमशेदपुर शाखा की बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में स्टेट से डॉ अजीत कुमार व उनकी टीम शामिल थी.

आइएपी के संयोजक डॉ सुदीप मुखर्जी ने कहा कि जल्द ही शहर में जो भी फर्जी फिजियोथेरेपी सेंटर चलाये जा रहे हैं, उनकी लिस्ट बनाकर उपायुक्त सहित सिविल सर्जन को सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की जायेगी. कहा गया कि फर्जी फिजियोथेरेपिस्ट के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

यहां तक कि गलत इलाज के कारण मरीजों की मौत तक हो गयी है. वहीं कई दिव्यांग हो गये हैं, जिससे अन्य फिजियोथेरेपिस्टों को काफी परेशानी हो रही है. इसको देखते हुए ऐसा किया जा रहा है, ताकि मरीजों का सही डॉक्टर के पास सही इलाज हो सके. इसके साथ ही राज्य से आये डॉक्टर अजीत कुमार की देखरेख में एक कमेटी का गठन किया गया. जो इस प्रकार है.

संयोजक : डॉ सुदीप मुखर्जी
सचिव : डॉ जयमंत कुमार
कोषाध्यक्ष : डॉ गौतम भारती
ईसी मेंबर : डॉ एम शर्मा, डॉ सुजीत गोपाल घोषाल, डॉ विजय कुमार एस
महिला विंग : डॉ केएल कश, डॉ अंशु खत्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola