जमशेदपुर : सुब्रतो हत्याकांड का मुख्य आरोपी गणेश पात्रो गिरफ्तार, खून लगा पत्थर बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह के गोलपहाड़ी मंदिर के पास गैंगवार में अपराधी सुब्रतो सरकार उर्फ कपालू की हत्या करने का मुख्य आरोपी गणेश पात्रो को परसुडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर हत्या में प्रयोग में लाया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है. मामले को लेकर […]

जमशेदपुर : परसुडीह के गोलपहाड़ी मंदिर के पास गैंगवार में अपराधी सुब्रतो सरकार उर्फ कपालू की हत्या करने का मुख्य आरोपी गणेश पात्रो को परसुडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर हत्या में प्रयोग में लाया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है. मामले को लेकर थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि घटना 13 जुलाई 2018 की है. उस दिन सुब्रतो शाम 6.30 बजे अपने दो साथियों के साथ गोलपहाड़ी मंदिर गया था.

तीनों मंदिर के पास बैठकर खा-पी रहे थे. तभी दो युवक आया और उससे मारपीट शुरू कर दी. इस बीच मौका पाकर सुब्रतो ने अपने साथी मनीष कुमार को फाेन किया और हमला होने की जानकारी दी. बदमाशों ने सुब्रतो का मोबाइल छीना और पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. इस मामले के दो अन्य अारोपी पूर्व में ही जेल जा चुके हैं.

घटनास्थल पर ही छुपा रखा था पत्थर : पुलिस ने बताया कि गणेश पात्रो अपने साथियों के साथ मिल कर सुब्रतो की हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद गणेश खून लगे हुए पत्थर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर उलटा कर छुपा दिया, जिसे पुलिस नहीं ढूंढ़ पा रही थी. जब उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी, तो उसने बताया कि जिस पत्थर से हत्या की गयी थी, वह गोलपहाड़ी के पास ही छुपाया गया है. इसके बाद पत्थर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिस पर खून लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >