कालियाडिंगा चौक पर कार से 1.13 क्विंटल गांजा बरामद, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रही थी खेप.. पढ़े पूरी खबर

कालियाडिंगा चौक के समीप एनएच-18 व एनएच-49 के संगम स्थल पर सोमवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 1.13 क्विंटल गांजा बरामद किया.

बहरागोड़ा से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक के समीप एनएच-18 व एनएच-49 के संगम स्थल पर सोमवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 1.13 क्विंटल गांजा बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गांजे की खेप ओडिशा के भुवनेश्वर से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ले जायी जा रही थी. वरीय अधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार को दबोचा

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक कार में गांजे की बड़ी खेप लेकर तस्कर बहरागोड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कालियाडिंगा चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. बरामद गांजे को जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

पहले भी 50 किलो से अधिक गांजा जब्त कर चुकी है पुलिस

बहरागोड़ा पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप है. इससे पहले भी पुलिस करीब 50 किलो से अधिक गांजा जब्त कर चुकी है. लगातार मिल रही सफलताओं के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. गिरफ्तार आरोपी और गांजे की खेप से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >