31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

प्रथम चरण में 3362 किसानों में 94.81 लाख होगा वितरित, जिले के किसानों को मिलेगी फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि

जमशेदपुर. जिले के किसानों को वर्ष 2015 का फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि का जल्द ही भुगतान किया जायेगा. इसके तहत प्रथम चरण में जिले के छह प्रखंड धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, जमशेदपुर, मुसाबनी व पटमदा के 3362 किसानों के बीच क्षतिपूर्ति राशि वितरित की जायेगी. इसके बद दूसरे चरण में शेष किसानों को क्षतिपूर्ति राशि दिया […]

जमशेदपुर. जिले के किसानों को वर्ष 2015 का फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि का जल्द ही भुगतान किया जायेगा. इसके तहत प्रथम चरण में जिले के छह प्रखंड धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, जमशेदपुर, मुसाबनी व पटमदा के 3362 किसानों के बीच क्षतिपूर्ति राशि वितरित की जायेगी. इसके बद दूसरे चरण में शेष किसानों को क्षतिपूर्ति राशि दिया जायेगा. वर्ष 2015 में 11,664 किसानों ने फसल बीमा कराया था. फिलहाल जिले के किसानों के बीच क्षतिपूर्ति राशि वितरित करने के लिए 94.81 लाख रुपये आया हुआ है.

वर्ष 2015 में एआइसी इंश्योरेंस कंपनी को किसानों की बीमा कराने का जिम्मा सौंपा गया था. वहीं इस वर्ष टोक्यो कंपनी को इंश्योरेंस करने का जिम्मा मिला है.

जिले के छह प्रखंड का वर्ष 2015 का फसल क्षति बीमा राशि के रूप में 94.81 लाख रुपये आया हुआ है. एक सप्ताह के अंदर किसानों के बैंक खाता में राशि डाल दिया जायेगा. प्रथम चरण में 3362 किसानों का क्षतिपूर्ति राशि आया है. अशोक तिवारी, सहायक निबंधक सहयोग समिति, जमशेदपुर
किस प्रखंड के लिए कितनी राशि आयी
धालभूमगढ़-7.38 लाख, डुमरिया-43.40 लाख, घाटिशला-2.81 लाख, जमशेदपुर-19.99 लाख, मुसाबनी-7.87 लाख, पटमदा-13.33 लाख.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें