यूथ विंग का मेगा रक्तदान शिविर 13 अप्रैल को

पोस्टर का लोकार्पण

हजारीबाग. हजारीबाग यूथ विंग की ओर से 13 अप्रैल को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पोस्टर लांच किया गया. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पोस्टर का लोकार्पण किया. उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. इस कार्य में हजारीबाग पुलिस विभाग पूरा सहयोग करेगा. संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है. अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए सभी रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया जायेगा.

स्वास्थ्य जांच शिविर आज से

हज़ारीबाग. विभावि के फिजियोथैरेपी विभाग में 12 से 14 मार्च तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी आइक्यूएसी के निदेशक डॉ अविनाश कुमार एवं फिजियोथैरेपी विभाग के प्राध्यापक डॉ मेराज सिद्दीकी ने दी. शिविर में रक्त तथा शुगर की जांच, रक्तचाप की जांच तथा दंत जांच की जायेगी. शिविर प्रत्येक दिन सुबह 10.30 से अपराह्न 3.30 बजे तक चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >