हजारीबाग. रामनवमी महासमिति की ओर से सप्तमी के अवसर पर स्थानीय युवाओं के लिए अस्त्र-शस्त्र कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बड़ा अखाड़ा में किया गया, जहां प्रतिभागियों ने पारंपरिक युद्ध कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में दर्जनों रामनवमी अखाड़ा के सदस्यों ने भाग लिया. महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी पारंपरिक मार्शल आर्ट व सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और रामनवमी के दौरान अस्त्र-शस्त्र भांजने की परंपरा को बनाये रखना है. प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस दौरान लाठी, तलवार, मुगदर सहित अन्य पारंपरिक हथियारों से प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखाया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों व प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. महंत विजयानंद ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में अनुशासन, साहस और परंपरा के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है.
युवाओं ने शस्त्र भांजकर दिखाया पारंपरिक युद्ध कौशल
युवाओं ने शस्त्र भांजकर दिखाया पारंपरिक युद्ध कौशल
