हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम धोबारी निवासी संजय बास्के (22) गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा 27 अगस्त की शाम हुआ.
दुर्घटना के बाद घायल संजय बास्के को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया.
परिजनों के अनुसार, संजय बास्के को इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया है. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं.
