वज्रपात से युवक की मौत

ईंट भट्ठा से लौटते समय हुआ हादसा

चरही. चुरचू प्रखंड के चरही थाना क्षेत्र के नीमाडीह निवासी रामावतार सिंह (40 वर्ष, पिता बासुदेव सिंह) की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. घटना मंगलवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे की है. परिजनों के अनुसार रामावतार सिंह अपने ईंट भट्ठा पर थे. मौसम खराब होने पर ईंटों को बचाने के लिए तिरपाल से ढंकने का काम पूरा कर मोबाइल फोन की रोशनी में घर लौट रहे थे. उसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में रामावतार सिंह आ गये. वज्रपात से उनका मोबाइल फोन भी फट गया. उन्हें तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रामावतार सिंह घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, बेटा व बेटी को छोड़ गये हैं. ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा देने

की मांग की है.

रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने वकील महतो

चुरचू. रामनवमी धूमधाम से मनाने को लेकर चीचीकला गांव में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें आय-व्यय पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से चीचीकला रामनवमी महासमिति का अध्यक्ष वकील महतो, सचिव राजा और कोषाध्यक्ष अनिल राम को बनाया गया. बैठक में कई ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >