कांग्रेस से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का निलंबन रद्द, कहा- पार्टी व जनता के हित के लिए करूंगा काम

Hazaribagh: कांग्रेस पार्टी ने हजारीबाग के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का निलंबन रद्द कर दिया है. फैसले के बाद योगेंद्र साव ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह जनता तथा कांग्रेस संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Hazaribagh (बड़कागांव): बड़कागांव के पूर्व विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस पार्टी से निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. उक्त आशय की जानकारी देर शाम में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दी. ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा सोशल मीडिया में झारखंड के मुख्यमंत्री के विरुद्ध टिप्पणी की गई थी. इसका संज्ञान लेते हुए 21 मार्च को कांग्रेस पार्टी अनुशासन समिति द्वारा श्री साव को निलंबित कर दिया गया था.

विस्थापितों को दिलाएंगे हक

इस संबंध में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने दूरभाष पर बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति मैं शुरू से ही समर्पित हूं. शायद इसलिए पार्टी को लगा कि मैं पार्टी हित में काम करूंगा एवं जनता को हक अधिकार दिलाऊंगा. इसीलिए पार्टी ने निलंबन को रद्द किया और मुझे वापस बुला लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि विस्थापन को लेकर मेरा संघर्ष जारी रहेगा. बड़कागांव के लोगों को चार गुना मुआवजा दिलाना एवं उन्हें रोजगार दिलाना मेरी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें…

उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक

मुहर्रम को लेकर सदर अनुमंडल में धारा 163 लागू, बिना अनुमति नहीं निकलेगा जुलूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >