इचाक. प्रखंड के मंगुरा गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना के तहत काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. यह प्रशिक्षण विश्वकर्मा औद्योगिक स्वावलंबी समिति की ओर से चलाया जा रहा है. प्रशिक्षण सात दिनों तक चलेगा. पहले बैच में कुल 10 महिलाओं को काष्ठ कला का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को काष्ठ कला से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी, ताकि इस कला में पारंगत होकर स्वरोजगार से जुड़ सके. मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना के तहत 90 प्रतिशत अंशदान पर विश्वकर्मा औद्योगिक स्वावलंबी समिति को मशीनें एवं टूलकिट उपलब्ध करायी गयी. इन संसाधनों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके कौशल का विकास करने तथा उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.
मंगुरा में काष्ठ कला प्रशिक्षण का शुभारंभ
मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना
