स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वावलंबी हुईं महिलाएं : शिप्रा सिन्हा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हॉलीक्रॉस समाज सेवा केंद्र के सभागार में कार्यक्रम

हजारीबाग. स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं स्वावलंबी और सशक्त हुई हैं. महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक हालत में जो परिवर्तन आया है, उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है. उक्त बातें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने सोमवार को हॉलीक्रॉस समाज सेवा केंद्र के सभागार में नाबार्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही. हॉलीक्रॉस हजारीबाग की पूर्व प्रोवेंशियल सिस्टर रोसिली ने कहा कि 1982 से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं. वर्ष 1985 से 2010 तक जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रत्येक वर्ष महिला दिवस मनाते रहे हैं. नाबार्ड की डीडीएम रीचा भारती ने कहा कि महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता जरूरी है. इससे धन प्रबंधन, बचत, निवेश और सही वित्तीय फैसले लेने का ज्ञान विकसित होता है. उन्होंने कहा कि नाबार्ड से जुड़कर कार्य कर रही महिलाओं ने समाज में उल्लेखनीय कार्य किये हैं. उन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस हो रहा है. झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की कोर्रा शाखा प्रबंधक नाहिद इकबाल ने कहा कि बच्चों के पालन-पोषण, उन्हें पढ़ाने-लिखाने और आगे बढ़ाने में महिलाओं का अहम योगदान रहा है. प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. जन जागरण केंद्र के सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि नाबार्ड के साथ जुड़कर संस्था ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं. इसे गति देने की आवश्यकता है. जिला गव्य विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने एसएचजी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री गव्य पालन योजना से जुड़ने का सुझाव दिया. मौके पर हाॅलीक्राॅस समाज सेवा केंद्र की निदेशिका सिस्टर जेसी, भूपेंद्र उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >