हजारीबाग. रामनवमी व विजयादशमी के दिन शहर के कई हिस्सों में शहरी जलापूर्ति बाधित रही. पर्व में शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहने पर लोगों ने नाराजगी जतायी है. सुबह से ही लोग पानी आने का इंतजार करते रहे. शहर की बड़ी आबादी सप्लाई पानी पर निर्भर है. गणेश कुमार सीटू ने कहा कि रामनवमी व अन्य बड़े त्योहारों को लेकर पूर्व में उपायुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी थी. जिसमें बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रखने का निर्णय लिया गया था, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. इसके बावजूद विजया दशमी के दिन ही पानी की आपूर्ति ठप रहना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है. नगर निगम के सिटी मैनेजर अरुण बावरी ने कहा की बिजली समस्या के करण पुराना छठवा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल आपूर्ति बाधित रही. अब बिजली बहाल हो गयी है. रविवार से शहर वासियों को नियमित पेयजल मिलेगा.
त्योहार में जलापूर्ति बंद, उपभोक्ता रहे परेशान

त्योहार में जलापूर्ति बंद, उपभोक्ता रहे परेशान
Copied link
लोगों ने बतायी लापरवाही