इचाक. मंगुरा के थान टांड़ मैदान में आगामी 20 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा. इसकी तैयारी को लेकर सनातन धर्म प्रेमी गांव-गांव में बैठकें कर रहे हैं. रविवार को सार्वजनिक नवदुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समाजसेवी वीरेंद्र राणा ने की. संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इचाक खंड कार्यवाह रंजीत कुमार शर्मा ने किया. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने, कोष संग्रह करने का निर्णय लिया गया. जिला सेवा प्रमुख अनिल पांडेय ने कई सुझाव दिये. मौके पर विराट हिंदू सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रवि, सचिव मुंद्रिका मेहता, मुखिया मोदी कुमार, मुखिया प्रतिनिधि आरएस शर्मा, पंसस महेंद्र पांडेय, मनोहर कुशवाहा, पंसस प्रतिनिधि छोटन मेहता, जिला धर्म जागरण प्रमुख ब्रह्मदेव सोनी, महेश वैद्य, समाजसेवी उमेश गिरी, बीरेंद्र मेहता, गोपाल सिंह डॉ प्रमोद कुमार, बलराम कुमार मेहता, मनोज राम, आचार्य गोपाल पांडेय, रामावतार स्वर्णकार, सुरेश मेहता, संजय मेहता, कैलाश मेहता, रंजीत मेहता, सुनील मेहता, राजेंद्र पांडेय, बलदेव महतो, केदार मेहता, चतुर्गुण मेहता, रंजीत कुमार के अलावा मांगुरा, करियातपुर, देवकुली, असिया, अलौंजा, लुंदरू व चंदा गांव के सनातन प्रेमी मौजूद थे.
मंगुरा में विराट हिंदू सम्मेलन 20 को
तैयारी को लेकर सनातन धर्म प्रेमी गांव-गांव में बैठकें कर रहे हैं
