हजारीबाग में वाहन चेकिंग अभियान तेज, बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले 123 चालकों से वसूला जुर्माना

हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले 123 बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया। शहर में लगातार वाहन चेकिंग अभियान जारी है।

हजारीबाग: हजारीबाग में इन दिनों वाहन चेकिंग एवम जागरूकता अभियान ट्रैफिक पुलिस तेज कर दी है. इसी कड़ी में पीटीसी चौक के समीप दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें बिना हेलमेट के चलने वाले 123 मोटरसाइकिल चालकों को पकड़े. पकड़े गए दो पहिया वाहन चालकों को जुर्माना चालान काटा गया.

इसके अलावे ट्रिपल लोड चलने वाले 13 मोटरसाइकिल, चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वाले दो एवं नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 25 ऑटो टोटो को जब्त कर जुर्माना वसूला गया. यह अभियान हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में चलाया गया.

एक महीना में 3000 मोटरसाइकिल चालकों का कटा गया चालान-दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक जुलाई से 31 जुलाई तक ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के चलानेवाले 3000 से अधिक मोटरसाइकिल पर जुर्माना चालान काटा गया है. ट्रिपल लोड 100 मोटरसाइकिल, नो पार्किंग में खड़ी 700 ऑटो, टोटो, मोटरसाइकिल चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करते 75 चालकों पर जुर्माना चालान काटा गया है.

सीसीआर सह प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी अरमानुल हक ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़को पर जाम से निजात दिलाने के लिए लगातार दो पहिया वाहन की जांच अभियान जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >