सभी विश्वविद्यालयों में लागू हो यूजीसी बिल : डॉ बालेश्वर राम

अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा ने मनाया स्थापना दिवस

हजारीबाग. झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा का स्थापना दिवस कैथोलिक आश्रम हॉल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारी और सदस्यों ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश कुमार पासवान ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव अनिल कुमार रजक ने किया. प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने कहा कि देश भर के विश्वविद्यालयों में यूजीसी बिल लागू होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ कई स्थानों पर भेदभाव किया जाता है. डॉ बालेश्वर राम ने समाज के विकास के लिए शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही. डॉ मोहम्मद जमाल अहमद ने कहा कि विश्व का सबसे मजबूत संविधान बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित है, जिसकी रक्षा हम सभी को मिलकर करनी होगी. प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राम ने झारखंड में शीघ्र अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग की. राम अवतार कांगड़ा, अनिल कुमार और सरजू रजक ने कहा कि झारखंड की कंपनियों में नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी होती है. कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों की बहाली सुनिश्चित होनी चाहिए. कार्यक्रम में सरजू रजक को प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया. राज्य कमेटी सदस्य के रूप में किशोरी कुमार रवि और जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में मुकुंद रविदास व रितलाल रविदास को जिम्मेदारी दी गयी. मौके पर गौरी शंकर राम, जागेश्वर मुंडा, राजेश पासवान, उदय कुमार राम, सुरेश कुमार पासवान, प्रमोद कुमार दास, दिलीप पासवान, बबलू पासवान, राजू पासवान, कलु राम भुइयां सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >