चरही. चरही घाटी में रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे एक अभ्रक (माइका) लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रक (टीएन34एबी-7159) के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, ट्रक हजारीबाग से रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान चरही घाटी में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद ट्रक पर लदा अभ्रक सड़क पर बिखर गया. जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं सड़क पर बिखरे सामान को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया.
अभ्रक लदा ट्रक पलटा, चालक-उपचालक गंभीर

अभ्रक लदा ट्रक पलटा, चालक-उपचालक गंभीर
Copied link
चरही घाटी में दुर्घटना