छोटे-बड़े 48379 वाहनों का रोड टैक्स फेल, एक अरब से अधिक राशि बकाया,

हजारीबाग जिले के परिवहन विभाग में निबंधित (रजिस्टर्ड) छोटे-बड़े लगभग 48379 वाहनों से विभाग को समय पर रोड टैक्स नहीं मिल रहा है

परिवहन विभाग एक्शन में, डिफॉल्टरों की सूची तैयार, एक सप्ताह में टैक्स जमा नहीं किया, तो कार्रवाई : डीटीओ आरिफ, हजारीबाग हजारीबाग जिले के परिवहन विभाग में निबंधित (रजिस्टर्ड) छोटे-बड़े लगभग 48379 वाहनों से विभाग को समय पर रोड टैक्स नहीं मिल रहा है. टैक्स नहीं जमा होने पर लगभग एक अरब से अधिक की राशि वाहन मालिकों पर बकाया हो गया है. इधर जिला परिवहन विभाग कार्रवाई के मूड में है. विभाग डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर रही है. एक सप्ताह के भीतर वाहन मालिकों से टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है. समय पर टैक्स की राशि जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा. हठधर्मी वाहन मालिकों पर वारंट और कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. डिफाल्टर की सूची में ट्रक मालिक सबसे आगे है. ट्रक मालिकों पर करीब 80 करोड़ रुपया बकाया है. वहीं, बस मालिकों पर चार करोड़, ट्रेलर मालिकों के पास तीन करोड़, तीन पहिया ऑटो एवं टोटो संचालकों ने अब तक 30 लाख रुपये टैक्स जमा नहीं किया है. थ्री व्हीकल (गुड्स कैरियर) मालवाहक एवं पैसेंजर ढोने वाले वाहन संचालकों के पास 39 लाख रुपये टैक्स बकाया हो गया है. ———– फाइनेंशियल वर्ष समाप्ति की ओर है. कई प्रयास के बाद भी बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने अपने-अपने वाहनों की रोड टैक्स राशि समय पर जमा नहीं की है. इसमें कमर्शियल के अलावा प्राइवेट गाड़ियां भी शामिल है. इससे विभाग 100 प्रतिशत टैक्स वसूली से बहुत पीछे है. समय पर टैक्स नहीं देने वाले डिफॉल्टर वाहन मालिकों की सूची तैयार की गयी है. सभी से एक सप्ताह के भीतर टैक्स की राशि की वसूली को लेकर चार टीमों का गठन किया गया है. इस टीम में एमसीआई सहित परिवहन विभाग के कर्मियों को शामिल किया गया है. बैधनाथ कामती, डीटीओ, हजारीबाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >