मुखिया एवं पंचायत सचिव का प्रशिक्षण शुरू

ग्राम सभा गठन की प्रक्रिया, सदस्यों का चयन सहित अन्य कार्यों की दी जा रही जानकारी

बड़कागांव. प्रखंड मुख्यालय में 23 पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव का प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल व प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार के नेतृत्व में दिया जा रहा है. प्रथम चरण में बड़कागांव पूर्वी, पश्चिम, मध्य, सिकरी, पोटंगा, उरीमारी, गरसुला, नापोखुर्द, सिंदुवारी डाडीकला, सिरमा एवं चेपाकला पंचायत के 50 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण 11 से 14 फरवरी तक संपन्न हुआ. दूसरे चरण में 16 से 19 फरवरी तक प्रशिक्षण जारी है. इस चरण में प्रखंड के गोंदलपुरा, चौपदार बलिया, तलसवार, आंगो, कांडतरी, नयाटांड़, चंदौल, महुगाईकला, बादम, हरली पंचायत के 49 प्रतिभागी प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण ले रहे हैं. उक्त प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक स्वयंसेवी को 15वें वित्त आयोग योजनाओं का चयन के लिए ग्राम सभा गठन की प्रक्रिया, सदस्यों का चयन, ग्राम सभा का अधिकार, कार्य सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक कुमारी माधुरी एवं संजय कुमार पांडेय थे. मौके पर मुखिया लीलावती देवी, कविता देवी, देवी, कुमारी गीता देवी, सुनीता देवी, नीलम मिंज, वासुदेव यादव, प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, संबंधित पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >