तीन लोगों की हुई मौत, परिजनों में मातम

तीन लोगों की हुई मौत, परिजनों में मातम

हजारीबाग. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत गुरुवार को हुई. पहली घटना हजारीबाग विष्णुगढ़ मार्ग 522 में हुटपा के पास अहले सुबह घटी. इसमें अमृतनगर के युवक भीम कुमार उर्फ चिक्की की मौत हो गयी. घटनास्थल से शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिये शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गयी. पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया.

भीम की मौत को बताया संदिग्ध, किया रोड जाम

इधर, मृतक के परिजनों ने भीम कुमार उर्फ चिक्की की मौत को संदिग्ध बताते हुए सिंघानी चौक के पास एनएच 522 सड़क को लगभग एक घंटा जाम कर दिया. थोड़ी देर के लिये आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम हटाने के लिये मुफस्सिल पुलिस पहुंची. मामले की जांच करने का आश्वासन मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने सड़क से जाम को हटा लिया.

कंटेनर ने बाइक को चपेट में लिया, दो की मौत

दूसरी घटना हजारीबाग रामगढ़ पथ एनएच 33 डेमोटांड़ पार्क के समीप हुई. इसमे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में कॉलेज की एक छात्रा रेशम परवीन 20 वर्ष और तौफिक अंसारी है. दोनों टाटीझरिया थाना क्षेत्र के केसड़ा गांव के रहनेवाले थे. दोनो मृतक रिश्तेदार हैं. दोनों एक मोटरसाइकिल में सवार होकर हजारीबाग शहर से चरही की ओर जा रहे थे. इसी क्रम मे एक ही दिशा में जा रही एक कंटेनर ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट मे ले लिया. जिससे दोनों मोटरसाईकिल सवार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कंटेनर को जब्त किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये शेखभिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गयी . पोस्टमार्टम के दोनों शव को उसके परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >