युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सलैया गांव की घटना

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार ग्राम सलैया निवासी संजय पंडित (26 वर्ष, पिता महेश पंडित) ने बुधवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार की सुबह हुई. सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

नाबालिग को घर से भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत लड़की के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री आठ मार्च की रात करीब 1.30 लघुशंका के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव के ही सचिन साव एवं दिवाकर साव उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >