जब्त डीजे को पुलिस ने बांड भरवा कर छोड़ा

मंगला जुलूस में गाइडलाइन का पालन नहीं करने का मामला

हजारीबाग. रामनवमी को लेकर निकाले गये मंगला जुलूस में गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाली रामनवमी पूजा समिति के दो वाहनों में बज रहे डीजे को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया. बड़ाबाजार पुलिस ने फॉरेस्ट कॉलोनी के धर्म योद्धा क्लब के मंगला जुलूस में बज रहे डीजे को जब्त किया. पुलिस के अनुसार श्रद्धालु डीजे के साथ बंशीलाल चौक से गुजर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही वाहन सहित डीजे को जब्त कर लिया गया. वहीं दीपूगढ़ा रामनवमी पूजा समिति के लोग मंगला जुलूस में अधिक साउंड में डीजे बजाकर नाच रहे थे. इसी क्रम में कोर्रा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन सहित डीजे को जब्त कर लिया. दूसरे दिन बुधवार को दोनों रामनवमी पूजा समितियों को प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत देकर बांड भरवा कर दोनों जब्त डीजे को मुक्त किया गया. कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र की सभी रामनवमी पूजा समितियों को प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गयी थी, इसके बावजूद मंगला जुलूस में श्रद्धालु डीजे बजाने लगे. दूसरे बार ऐसा करने पर डीजे संचालक और रामनवमी पूजा समिति पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >